spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विप में कैबिनेट मंत्री पाटिल की बड़ी घोषणा

– महाराष्ट्र में जल्द होगी 5,500 प्रोफेसरों की भर्ती

मुंबई :- महाराष्ट्र में 5,500 प्रोफेसरों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी. राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधान परिषद में मंगलवार को यह अहम घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जून 2026 से पहले इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी ने राज्य में काफी समय से प्रोफेसरों की भर्ती में हो रही देरी का मुद्दा उठाया. इस सवाल का जवाब देते हुए पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र में 31,185 प्राध्यापकों के स्वीकृत पद है. इसमें से 19,267 पद भरे गए हैं. 11,918 रिक्त प्राध्यापकों के पदों में से 5012 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिली है. साथ ही 494 पहले से लंबित है. ऐसे में कुल साढ़े पांच हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है.

सदन में जानकारी देते हुए मंत्री पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में रिक्त पड़े पदों के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है. पाटिल ने आश्वासन दिया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और पात्र उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर मौका मिलेगा. महायुति सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए दिव्यांगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. दिव्यांग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने यह जानकारी दी है. 15 हजार की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि कोई भी दिव्यांग इस पैसे से आवश्यक सामग्री खरीद कर अपना कोई छोटा मोटा कारोबार शुरू कर सके. इससे पहले सरकार से दिव्यांगों को सिर्फ 1 हजार रुपए की मदद मिलती थी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.