spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चंद्रपुर शहर पुलिस को बड़ी सफलता, मकोका के तहत फरार आरोपी मोनू बहुरिया गिरफ्तार

चंद्रपुर :- महाराष्ट्र संघटित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) 1999 के तहत वांछित और लंबे समय से फरार आरोपी आकाश उर्फ़ मोनू बिरजू बहुरिया (34), निवासी सातनल चौक, आंबेडकर वार्ड, बल्लारपुर को अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4),भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 4/25,तथा मकोका की धारा 3(1)(ii), 3(2), 3(4) के तहत गंभीर मामले दर्ज थे। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था विशेष जांच पथक ने दबोचा फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया था कई दिनों तक की गई स्थानीय पूछताछ, निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस पथक ने आरोपी के ठिकाने का पता लगाया वर्धा जिले के सावंगी क्षेत्र में जाल बिछाकर पुलिस ने मोनू बहुरिया को गिरफ्तार किया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.