– बार-बार सूचना देने के बाद भी नहीं किया भुगतान
गोंदिया :- आमगांव सालेकसा तहसील के 48 गांवों एवं कस्बों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने वाली बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना फिर बंद हो गई। जिसके कारण योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों में ठंड के मौसम में भी पेयजल का संकट गहराने लगा है। इस संबंध में जिप ग्रामीण जलापूर्ति उपविभाग के उपअभियंता राजेंद्र सतदेवे के अनुसार योजना के लाभ क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के सरपंचों, अधिकारियों को बार-बार पानी टैक्स भरे जाने की सूचना दिए जाने के बावजूद जिला परिषद जलापूर्ति विभाग में के टैक्स की राशि जमा नहीं कराई गई। जिसके चलते विद्युत विभाग ने विद्युत बिल बकाया होने के कारण जलापूर्ति योजना के तेलीटोला एवं रूंगाटोला स्थित जल शुद्धिकरण केंद्र की बिजली आपूर्ति खंडित कर दी है। जिसके कारण बनगांव प्रादेशिक जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति बंद हो गई




