spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इलाके की निगरानी करती दिखी बाघिन ‘बिजली’

– तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

– ताड़ोबा सफारी के दौरान पर्यटकों को हुआ रोमांचक दीदार

नागपुर :- ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन ‘बिजली’ (टी-114) एक बार फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। हाल ही में जंगल सफारी के दौरान वह अपने क्षेत्र की निगरानी (टेरिटरी पेट्रोलिंग) करती नजर आई। इस दुर्लभ पल को वन्यजीव अभ्यासक एवं फोटोग्राफर पीयूष आकरे ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पीयूष आकरे ने बताया कि हाल ही में पर्यटकों ने ताड़ोबा के नवगांव सफारी गेट से जंगल सफारी की थी। सफारी के दौरान उन्हें ताड़ोबा की लोकप्रिय बाघिन ‘बिजली’ का बेहद करीब से दीदार करने का अवसर मिला। इस दौरान बाघिन बिजली अपने इलाके का निरीक्षण करती हुई सफारी ट्रैक के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाती दिखाई दी। उसके आत्मविश्वासपूर्ण अंदाज और सहज चाल ने वहां मौजूद सभी पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिनों में शामिल टी-114 ‘बिजली’ अपने शानदार व्यक्तित्व और नियमित गतिविधियों के कारण वन्यजीव प्रेमियों तथा फोटोग्राफरों के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। उसकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जा रही हैं।

Popular Articles