– हुआ भव्य स्वागत, यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को मिलेगा लाभ
नागपुर/गोंदिया :- बिलासपुर–येलहंका–बिलासपुर (18261/18262) साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होने के बाद ट्रेन के गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यह सेवा सांसद प्रफुल्ल पटेल और सांसद राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में शुरू हुई है।
26 अगस्त से शुरू हुई यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार शाम 6.15 बजे बिलासपुर से रवाना होकर गोंदिया पहुंचेगी और बल्लारशाह के रास्ते येलहंका के लिए रवाना होगी। वापसी में येलहंका से चलकर बल्लारशाह और चांदाफोर्ट के रास्ते ट्रेन गुरुवार रात 9.50 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इस रेल सेवा से गोंदिया जिले के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा के लिए सुविधा मिलेगी। नई सेवा शुरू होने पर यात्रियों और नागरिकों ने सांसद प्रफुल्ल पटेल एवं सांसद राजेंद्र जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में देवेंद्रनाथ चौबे, नानू मुदलियार, राजू एन. जैन, भगत ठकरानी, लक्ष्मीकांत रोचवानी, विष्णु शर्मा, सोनू राय, के. भोई (एआरएम), आर. एन. यादव (स्टेशन मैनेजर), डी. पटले (मुख्य कर्मीदल नियंत्रक), राधेश्याम (कर्मीदल नियंत्रक), पी. पी. मठपति (लोको पायलट), मनोज दिसला (सहायक लोको पायलट), लोकेश यादव, जयंत कच्छवाह, योगेश दर्वे, हरिराम आसवानी, दिनेश गेडाम, सी. बी. बिसेन, सचिन अवस्थी, नागो बन्सोड, लखन बहेलिया, विक्रांत मिश्रा, शैलेश वासनिक, पाशा शेख, क्षितिज जांगडे, शरभ मिश्रा, हर्षवर्धन मेश्राम, प्रशांत सोनपुरे, रवि रामटेक्कर, बंटी चौबे, रमेश कुरील, वर्षा बैस, सोनल मेश्राम, अशोक चुटे, प्रदीप लांजेवार, श्रेयश खोब्रागड़े, प्रवीण बैस, लांजेवार मैडम, अनिल कावड़े, जितू सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नागरिक और यात्री उपस्थित रहे।





