spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

संजय नगर क्लब ने जीता खिताब

– श्री वा. धाबे स्मृति 26वीं झोपड़पट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता-2026

नागपुर :-  क्रीड़ा विकास संस्था की ओर से आयोजित श्री वा. धाबे स्मृति 26वीं झोपड़पट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब संजय नगर ने अपने नाम किया। बुधवार को डिप्टी सिग्नल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले सेमीफाइनल में संजय नगर ने रोमांचक मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रम्मा स्टील ने डिप्टी सिग्नल को पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में संजय नगर और रम्मा स्टील आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन संजय नगर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रम्मा स्टील को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम की ओर से निजाम कुरैशी और अयान खान ने एक-एक गोल किया। रम्मा स्टील की ओर से अंश पाटिल ने एक गोल दागा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से सभी सहभागी टीमों को एक-एक फुटबॉल भी प्रदान किया गया।

विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान

विजेता संजय नगर टीम को शिवसेना वाहतूक सेना अध्यक्ष लोकेश बंपेला के हाथों ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिलीप यादव, मूनमून यादव और शीबा मारकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने भी जमकर आनंद लिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.