spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर पुलिस का अपराधियों के आदान-प्रदान कार्यक्रम

– 52 सक्रिय आरोपियों की जानकारी साझा की

नागपुर :- पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील की संकल्पना के तहत नागपुर पुलिस आयुक्तालय के दक्षिण प्रभाग में शुक्रवार, 28 अगस्त को अपराधियों के आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस आयुक्त, दक्षिण प्रभाग कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न थानों के अभिलेखों पर दर्ज 52 सक्रिय आरोपियों को उपस्थित कर उनकी आपराधिक गतिविधियों और रिकॉर्ड की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय आरोपियों की पहचान कराने के साथ उनकी अपराध करने की पद्धति समझाना तथा आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या, स्थान और स्वरूप की जानकारी का आदान-प्रदान करना था। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त दक्षिण प्रभाग वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त सिंगा रेड्डी ऋषिकेश रेड्डी, रश्मिता राव, नित्यानंद झा तथा एमआईडीसी, सक्करदरा, अजनी और कलमना के सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे। संबंधित थानों के थाना प्रभारी, जांच दल, एमओबी टीम के 24 अधिकारी और 29 पुलिसकर्मी भी आरोपियों के साथ मौजूद रहे।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने सीसीसी आधारित कार्यप्रणाली और सिम्बा ऐप प्रणाली के संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी। आरोपियों से संबंधित संपूर्ण जानकारी सिम्बा प्रणाली में समय पर अपडेट करने, डोजियर फॉर्म, फिंगरप्रिंट और अपराध करने की पद्धति से जुड़ी जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।पुलिस के इस पहल से सक्रिय अपराधियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड की निगरानी और विभिन्न पुलिस थानों के बीच समन्वय को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.