spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बर्डी के बाद अब महल का बाजार निशाने पर

– हॉकर्स हटाने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी

नागपुर :- बर्डी के मेन रोड से हॉकर्स को पूरी तरह से हटाने के बाद अब मनपा के प्रवर्तन विभाग के दस्ते के निशाने पर महल का ऐतिहासिक बाजार आ गया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनपा के प्रवर्तन विभाग की टीम यहां पर लगातार तीसरे दिन भी डटी रही. महल से हॉकर्स को पूरी तरह से नदारद करने के लिए दिए गए निर्देशों का आलम यह है कि कार्यालयों में रविवार को अवकाश होने के बावजूद प्रवर्तन विभाग की टीम पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ लगी रही. सोमवार को भी इसी तरह से मनपा और पुलिस की टीम तैनात रही. बड़ीं में भी मनपा की ओर से इसी तरह की कार्रवाई हुई. उसके बाद यहां पर स्थायी तौर पर एक टीम तैनात कर दी गई है. टीम द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में अब महल का बाजार भी शामिल हो गया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.