spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बीएनपीएल 2026: नागपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, रोमांचक नीलामी में निकुंज दत्तानी बने सबसे महंगे खिलाड़ी

नागपुर :- बीते छह सालों से लगातार धमाकेदार आयोजन करते हुए बीएनई नागपुर ने इस वर्ष भी बीएनपीएल 2026 का धूमधाम से आगाज कर दिया है। इस बार की भव्य नीलामी कार्यक्रम का आयोजन नंदनवन स्थित बोगनविला में हुआ, जहां बीएनई नागपुर समूह के हजारों सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वातावरण में जोश, क्रिकेट का जुनून और खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान साफ-साफ महसूस की जा रही थी।

इस मेगा कार्यक्रम का सफल आयोजन BNPL Nagpur के मुख्य आयोजक सुभाष जैन, हिमांशु गोयंका और वासुधा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस नीलामी में कुल 224 खिलाड़ी और 10 टीमें शामिल हुईं। रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया जब नीलामी खत्म होने तक 200 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों में शामिल हो चुके थे, जबकि 24 खिलाड़ी बिना बिके लौटे।

नीलामी में सबसे ज्यादा बोली आकर्षित करने वाले खिलाड़ी बने निकुंज दत्तानी, जिन्हें 14600 अंक में खरीदा गया। उनके बाद पियूष शेंडे (13500 अंक), हुसैन कपाड़िया, और आदित्य राठी जैसे खिलाड़ियों ने भी शानदार बोली पाकर चर्चा बटोरी। यह साफ दिखा कि इस बार टीमें संतुलित और दमदार स्क्वॉड बनाने के लिए पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरी थीं।

बीएनपीएल 2026 का रोमांच 7 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक नागपुर के क्रिकेट मेकोसबाग ग्राउंड पर कडवी चौक के पास देखने को मिलेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी कई प्रतिष्ठित स्पॉन्सर्स इस खेले के महोत्सव में शामिल रहेंगे। खास बात यह है कि इस वर्ष बीएनई सदस्यों की फैमिली के बच्चों और बीएनई महिला सदस्यों के लिए एक विशेष महिला क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया है, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण बन सकता है।

नीलामी में हिस्सा लेने वाली शीर्ष टीमें

गोल्डन रिक्रुइटर्स (Golden Recruiters)

फ्लिंट फाल्कन्स (Flint Falcons)

गार्नेट जायंट्स (Garnet Giants)

हेमेटाइट ऑर्थोकनेक्ट (Hematite Orthokonnect)

क्रिप्टन नाइट राइडर्स (Krypton Knight Riders)

ओनेक्स टाइटन्स (Onyx Titans)

एंडेसाइट अचीवर्स (Andesite Achievers)

रॉयल चैलेंजर्स ब्लैंको (Royal Challengers Blanco)

धाकड़ डायोराइट (Dhakad Diorite)

ईडेनाइट चैंपियंस (Edenite Champions)

गोल्डन रिक्रुइटर्स टीम के मालिक सदानंद ठकरेले ( H R Consultant ) और प्रणव मोध (ज्वेलर)

इस टीम ने नीलामी में शानदार रणनीति दिखाते हुए कई ऑलराउंडर्स और भरोसेमंद बल्लेबाज़ अपने साथ जोड़े। प्रमुख खिलाड़ी:

विषाल शर्मा, ऋषि मेहाडिया, एडवोकेट संदीप नागपुरे, ओम जांगिड, रुतुराज गणवीर, मधव डाडवे, हुसैन कोठवाळा, चेतन धांडे, शुभम गोलछा, सिद्धेश गुप्ता, शाहिद रजा, सौरभ पांडे, अभिषेक तिवारी, प्रणव, नयन पंचभाई, इदरीस, शाहबाज खान, असिम मिलमिले, सपनिल निरुद्वर, ए. कादिर खान

इन खिलाड़ियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी मैचों में रोमांच, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन का भरपूर तड़का लगने वाला है।

नीलामी के सफलतापूर्वक सम्पन्न होते ही अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें बीएनपीएल 2026 के मैदान पर टिक गई हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट नागपुर में स्थानीय क्रिकेट प्रतिभा को नया मंच देगा और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

बीएनई नागपुर का यह प्रयास न केवल खेल को बढ़ावा देता है बल्कि समुदाय में उत्साह, एकता और स्पोर्ट्समैनशिप की भावना भी जगाता है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम इस बार बीएनपीएल 2026 का ताज अपने नाम करती है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.