मुंबई :- दिल्ली में हुए बम धमाके की जांच चल रही है. इसी बीच पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसमें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद एयरपोर्ट शामिल हैं. मुंबई में धमकी भरे ईमेल के बाद बम स्क्वॉड और मुंबई पुलिस के अधिकारियों की टीम पहुंची. जांच-पड़ताल के बाद किसी भी प्रकार का संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. हालांकि पूरे मामले को गंभीरता से देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली बम धमाके के बाद इस तरह की अफवाहों को भी पुलिस और जांच एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं और खबर झूठी होने के बाद भी सतर्कता बरत रही हैं.








