नागपुर :- पुलिस का खबरी और चोरी के माल का बटवारा करने को लेकर हुए विवाद में चार से पांच युवकों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की सुबह इतवारी रेलवे स्टेशन के पास माल धक्का परिसर से शव बरामद किया गया है। लकड़गंज थाने में हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग की भी मामले में लिप्तता रही है। शेष फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
मृतक अब्दुल रहीम उर्फ रम्यु 38 वर्ष शांतिनगर निवासी था,जबकिं आरोपी परशेवर उर्फ इश्वर उर्फ पेलू उर्फ पप्पू, संतोष पटेल और उसके साथी हैं। घटित वाकये से मृतक व आरोपी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। चोरी, डकैती,लूटपाट आदि के मामले में उनके खिलाफ दर्ज है। कुछ वारदातों में अब्दुल की आरोपियों के साथ में लिप्तता रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी के माल का बंटवारा करने को लेकर अब्दुल का आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था,हालांकि इस बारे मेें जानकारी होने से पुलिस ने इंनकार िकया है,लेकिन आरोपियों को शक था कि,अब्दुल पुलिस की मुखबिरी करता है। जिससे उनके अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देता है। इससे उनमें विवाद था। इसे लेकर मृतक व आरोपी एक-दू0सरे को जान से मारने की धमकी देते थे।
यह भी पता चला है कि घटना के एक दिन पहले अब्दुल आरोपियों में से िकसी एक के घर गया। उस वक्त आरोपी घर मेें नहीं था। अब्दुल ने जमकर हंगामा करते हुए उसके घर वालों को धमकाए जाने का भी पता चला है। इस कारण तैश में आकर आरोपियों ने रविवार व सोमवार की दरम्यान रात में इतवारी माल धक्का के पास सूनसान स्थान पर अब्दुल को घेर लिया। चाकू से सपा-सप वार कर उसकी नृशंसता से हत्या करदी। सुबह की सैर करने वाले कुछ लोगों को खून से सन्नी हालत में शव दिखा। पुलिस नियंत्रन कक्ष को इसकी सूचना दी। िजससे संबंधाित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
परिजनों ने जताया था आरोपियों पर संदेह
परिजनों ने अब्दुल की हत्या होने के पीछे आरोपियों की लिप्तता होने का संदेह जताया था। उसके आधार पर अपराध शाखा के यूनिट क्र.3 की टीम ने परशेवर उर्फ इश्वर उर्फ पेलू उर्फ पप्पू, संतोष पटेल और अन्य एक को दबोच लिया। पहले तो वह टालमटोल जवाब देने लगे थे,लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती बरती,वैसे ही आरोपी तोते की तरह बोल पडे। उन्होंने अब्दुल की हत्या करने की बात कबूल की।जिससे उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में नाबालिग की भी लिप्तता है। शेष फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।




