spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बढ़ते अपराध के खिलाफ बसपा का एसीपी को सौंपा ज्ञापन

कामठी :- शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और हाल ही में हुए सनसनीखेज ‘दोहरे हत्याकांड’ ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। होली की पूर्व संध्या पर हुए जानलेवा हमले में घायल दूसरे युवक, मोहित दहाट की इलाज के दौरान मौत होने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगरसेवक नितेशकुमार मुरारीलाल यादव के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जोन-6, अंकुश खेड़कर एवं नवीन कामठी थाना वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधले से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से नगरसेवक नितेशकुमार यादव ने कहा कि कामठी जैसे शांत शहर में सरेआम हो रही हत्याएं और हिंसक वारदातें चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों के बढ़ते हौसलों के कारण आम जनता के बीच असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। बसपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की 24 घंटे गश्त बढ़ाई जाए और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए, ताकि नागरिकों में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरसेवक नितेशकुमार यादव के साथ पूर्व सभापति विकास रंगारी, बसपा पूर्व अध्यक्ष विधान सभा क्षेत्र नागसेन गजभिए, संदीप गणवीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस प्रशासन ने समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए, तो आम जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। इस मांग की प्रतियां मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को भी प्रेषित की गई हैं, ताकि शासन स्तर पर इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लिया जा सके।

Popular Articles