spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दुकान में सेंधमारी, दो आरोपी गिरफ्तार

– सदर में हुई चोरी के दो मामले उजागर, नाबालिग भी पकड़ाया

नागपुर :- सदर थाना क्षेत्र के गड्डीगोदाम-गोल बाजार में किराना दुकानों के शटर उठाकर चोरी करने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग बालक को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्लॉट नंबर 583, विनोबा भावे नगर, यशोधरानगर, नागपुर निवासी पीयूष उर्फ डिजे नितेश सोनटक्के (19) तथा प्लॉट नंबर 878, विनोबा भावे नगर, यशोधरानगर, नागपुर निवासी वृत्तांत दीपक द्रविडकर (21) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की रात से 1 अगस्त की सुबह के बीच गड्डीगोदाम स्थित साईंकृपा ट्रेडर्स का शटर उचकाकर चोर ने दुकान में प्रवेश किया और काउंटर से 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसी तरह 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की सुबह के बीच श्री गणेश किराना भंडार का शटर उठाकर 5 हजार रुपये नकद, 3 किलो हरी इलायची, 5 किलो काजू और 3 किलो बादाम समेत करीब 27 हजार रुपये का माल चोरी किया गया था। दोनों घटनाओं के संबंध में सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(अ) और 331(4) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किये गये थे। समानांतर जांच के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने तकनीकी जांच और विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने पीयुष सोनटक्के, वृत्तांत द्रविडकर और एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य फरार साथी के साथ मिलकर दोनों चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से 1,150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तीनों को जब्त माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए सदर पुलिस के हवाले किया गया है। मामले में फरार आरोपी की तलाश और आगे की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.