spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बाल दिवस पर कलाकारों ने साझा की बचपन की यादें

बाल दिवस के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने बचपन की खूबसूरत यादों को साझा करते हुए पुराने दिनों को फिर से याद किया। बचपन की मासूम शरारतों, स्कूल की मस्ती, दोस्तों के साथ बिताए पलों और भविष्य के सपनों से जुड़ी यादों ने कलाकारों को भावुक कर दिया। इस मौके पर ‘हस्तिनापुर के वीर’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के कलाकार टोरल रासपुत्रा, दीक्षा जोशी और नितिन बाबू ने अपने अनुभव साझा किए।‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती की भूमिका निभाने वाली टोरल रासपुत्रा ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना अभिनेत्री बनने का था। वह टीवी पर कलाकारों को देखकर खुद को उनकी जगह कल्पना करती थीं। आज अपने सपने को साकार होते देखकर वह खुद को खुशनसीब मानती हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने जुनून पर भरोसा रखना चाहिए और मुश्किलों के बावजूद सपनों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।वहीं, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दीप्ति का किरदार निभाने वाली दीक्षा जोशी ने स्कूल के दिनों और दोस्तों के साथ की गई मस्ती को याद किया। उन्होंने बताया कि कक्षा में हंसी रोकने की कोशिश और दोस्तों के साथ बिताए छोटे-छोटे पल आज भी उनके लिए अनमोल हैं।इसी शो में चिराग की भूमिका निभाने वाले नितिन बाबू ने कम उम्र में मिली जिम्मेदारियों को याद किया। उन्होंने कहा कि इन अनुभवों ने उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाया। हालांकि, उनका मानना है कि जिम्मेदारियों के साथ बचपन की मस्ती भी जरूरी है।

Popular Articles