spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चोरी के शक में छोटी बहनों को रात भर उल्टा लटकाया

– 10 साल की बच्ची की मौत

सांगली :- अटपडी तालुका के बनपुरी गांव में एक दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है. यहां 2 मासूम बच्चों को चोरी के शक में उल्टा लटकाकर रात भर टॉर्चर किया गया. इस बेरहमी से की गई ज्यादती में 10 साल की सानिका की मौत हो गई, जबकि उसकी 11 साल की बहन अनुजा गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में इलाज करा रही है.इस घटना से पूरा इलाका दहल गया है. मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी के घर में चोरी करने के शक में गुस्से में आए माता-पिता ने दोनों बच्चों को बेरहमी से टॉर्चर किया. लड़कियों के पिता का नाम नाना हैबत यमगर है. बुधवार शाम करीब 5 बजे लड़कियों के पिता ने दोनों लड़कियों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें घर के कोने में उल्टा लटका दिया. छोटी-छोटी बच्चियां पूरी रात दर्द से रोती रहीं और ‘पानी-पानी’ कहती रहीं लेकिन बेरहम माता-पिता ने उन्हें कोई मदद नहीं दी, पानी की एक बूंद भी नहीं दी. सानिका ने रात में बहुत ज्यादा दर्द सहते हुए आखिरी सांस ली. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की मर चुकी थी और उल्टी लटकी हुई थी, लेकिन उसके माता-पिता उसके नीचे शांति से सो रहे थे.

Popular Articles