spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विदर्भ पर सर्दी का कहर: गोंदिया बना ‘कोल्ड स्पॉट’, पारा 8.4 तक लुढ़का

– नए साल की दहलीज पर कड़ाके की ठंड

– नागपुर से गढ़चिरोली तक ठंड का शिकंजा, मौसम विभाग ने राहत से किया इंकार

नागपुर :- विदर्भ में ठंड का असर जारी है. सोमवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन सुबह के समय ठंडक महसूस की गई. गोंदिया में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं नागपुर का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही ठंडा मौसम बना रहेगा. नागरिक ठंड से नए साल की शुरुआत करेंगे. नए साल की दहलीज पर खड़ी विदर्भ की धरती ने अब कड़ाके की ठंड की चादर ओढ़ ली है. सोमवार की सुबह जब सूरज की किरणें फूटीं, तो उनके साथ गर्माहट नहीं, बल्कि बर्फीली हवाओं की ऐसी चुभन थी जिसने बदन में सिहरन पैदा कर दी. उपराजधानी नागपुर से लेकर गोंदिया तक, हर शहर गुलाबी ठंड के गहरे आगोश में समा गया है. गोंदिया में तो पारा लुढक़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जिसने शहर को विदर्भ का ‘कोल्ड स्पॉट’ बना दिया, वहीं नागपुर में भी 9.2 डिग्री की ठंडक ने लोगों को चाय की चुस्कियों और अलाव के करीब ला खड़ा किया. सिर्फ नागपुर या गोंदिया ही नहीं, बल्कि यवतमाल से लेकर गढ़चिरोली तक, हर जिला सर्दी की गिरफ्त में है. यवतमाल में भी ठंड ने 1० डिग्री का आंकड़ा तोड़ दिया है.

मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी राहत की उम्मीद करना बेमानी होगा. आने वाले दिनों में तापमान में किसी बड़ेे बदलाव के आसार नहीं हैं.

गुलाबी ठंड से बदन में सिहरन

मौसम के इस तल्ख तेवर ने साफ कर दिया है कि कैलेंडर भले ही बदल जाए, लेकिन रजाई का मोह फिलहाल नहीं छूटने वाला. नए साल का जश्न इसी सुहानी और कडक़ड़ाती ठंड के बीच मनेगा. इस प्रकार रहा विभिन्न जिलों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान गोंदिया 8.4 सेल्सियस, नागपुर 9.2, यवतमाल 9.6, अमरावती 1०.8, अकोला 1०.9, गढ़चिरोली 11.०, वाशिम 11.4, वर्धा 11.4, ब्रह्मपुरी 12.०, भंडारा 12.०, बुलडाणा 12.6, चंद्रपुर 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज है.

Popular Articles