spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

3,००4 केंद्रों पर होगा मतदान – गांधीबाग में सबसे अधिक केंद्र, तो धंतोली में सबसे कम

नागपुर :- उपराजधानी में मनपा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और मनपा प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी तेजी से की जा रही हैं. मतदान प्रक्रिया जनवरी 15 जनवरी 2०26 में होगी और मतगणना 16 जनवरी को होगी. प्रशासनिक स्तर पर मतदान केंद्रों की व्यवस्था और वहां की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस चुनाव के लिए 3 हजार 4 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं और यहां 24 लाख 83 हजार 112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव की घोषणा ने कड़ाके की ठंड के बीच नागपुर में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. प्रशासनिक स्तर पर भी यही स्थिति है. शहर में नगर निगम के 38 प्रभाग हैं, जिनमें से 151 पार्षदों का चुनाव होना है. राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साक्षात्कार भी चल रहे हैं. इस चुनाव में शहर के 24 लाख 83 हजार मतदाता 15 जनवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नगर प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए प्रभाग संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रभागवार आरक्षण के लिए लॉटरी भी निकाली जा चुकी है. अंतिम मतदाता सूची भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी. मतगणना केंद्रों का निरीक्षण भी अंतिम चरण में पहुंच गया है. इसी प्रकार, अब मनपा के छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी दस जोन में कुल 3,००4 मतदान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है. इनमें से अधिकतम 327 मतदान केंद्र मनपा के गांधीबाग (महल) जोन में प्रस्तावित हैं, जबकि न्यूनतम 256 मतदान केंद्र धंतोली जोन में प्रस्तावित हैं.

Popular Articles