spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कॉमहेड यूके ने वृद्धों और जरूरतमंदों संग मनाया दिवाली का उत्सव

नागपुर :- मातृ सेवा संघ द्वारा संचालित उमरेड रोड स्थित पंचवटी वृद्धाश्रम तथा वर्धा रोड, जामठा स्थित अशोकवन सेवाश्रम में इस वर्ष दिवाली का पर्व विशेष आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉमहेड यूके (COMHAD UK) की पहल के तहत वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली के पारंपरिक व्यंजन (फराल) वितरित किए गए तथा उनके साथ स्नेहपूर्ण संवाद कर हर्ष के क्षण साझा किए गए। इस पहल ने उन बुजुर्गों के जीवन में फिर से खुशियों की चमक भरी, जो अक्सर यह त्यौहार अकेलेपन में बिताते हैं।

इस अवसर पर कॉमहेड यूके के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर, मानद सचिव डॉ. प्राजक्ता कडूस्कर, कोषाध्यक्ष डॉ. कमलाकर देवघरे, महाराष्ट्र आईएमए की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मन्जुषा गिरी, शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर के ऑक्युपेशनल थेरेपी स्कूल की प्राचार्या डॉ. सोफिया आज़ाद, नियोग थेरेपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली तथा पंचवटी वृद्धाश्रम की संचालिका टिकेकर काकू उपस्थित थीं।

इसी क्रम में कॉमहेड की ओर से बाबा आमटे जी के विचारों से प्रेरित वर्धा रोड, जामठा स्थित अशोकवन सेवाश्रम में भी फराल वितरित कर मनोरोगियों व कुष्ठरोगियों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया गया। यह पहल समाज के उन वर्गों तक भी रोशनी और अपनापन पहुंचाने का माध्यम बनी, जो अक्सर मुख्यधारा से दूर रह जाते हैं।

दिवाली की खुशियां वृद्धाश्रम तथा अशोकवन तक पहुंचाकर वरिष्ठ नागरिकों व समाज से दुर्लशित लोगों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करने वाली यह पहल सभी के हृदय को स्पर्श कर गई।

कॉमहेड (कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसएबिलिटी) यूनाइटेड किंगडम स्थित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, जो कॉमनवेल्थ फाउंडेशन से संबद्ध है। यह संस्था विश्व के 54 कॉमनवेल्थ देशों में स्वास्थ्य, पुनर्वास और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है तथा पीड़ित और वंचित समुदायों के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

Popular Articles