– 15 मिनट का कहर : वार्ड 4 और 5 के मरीजों पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड
नागपुर :- मानकापुर के प्रादेशिक मनोरुग्णालय में गुरुवार दोपहर एक भयानक घटना घटी, दोपहर के भोजन के समय वार्ड संख्या 4 और 5 के मरीज अब बाहर बरामदे में बबैठे थे तभी अचानक बड़ी संख्या में मधुमजिथयों के झुंड ने मरीजों पर हमला कर दिया, मनोरोगी अपनी रक्षा नहीं कर सके, केवल 15-20 मिनट के इस हमले में 39 सरीजा और दो कर्मचारी बायल हुए. इसमें 60 वर्षीय मरीज किसन विलास की दर्दनाक मौत हो गई.
दोपहर 1 बजे का था. जैसे ही भोजन की घंटी बजी सभी मानसिक रोगी बरामदे में आए, उन्हें थाली में खाना परोसा गया. मौजन करते वक्त दोपहर 1.30 बजे के आसपास आस अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मरीजों पर हमला किया. अस्पताल कर्मचारी सुरक्षा इंतजाम कर पाते इससे पहले ही मधुमक्खियों ने कई मरीजों के सिर, मुंह, हाथ-पैर पर डंक मारे कुछ के चेहरे पर अत्यधिक सूजन आ गई. दर्द के कारण मरीज कराह रहे थे. पास के वार्ड के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी दौड़े परंतु कोई उपाय नहीं कर सके. हमले के बाद वार्ड के आस-पास मधुमक्खियों का झुंड बना हुआ था. प्रादेशिक मनोरुग्णालय ने डंक मारने वाली मधुमक्खियों को जमा किया है. 9 गंभीर, 29 मरीजों का आकस्मिक विभाग में इलाज इस हमले में गंभीर रूप से घायल 9 मरीजों को प्रादेशिक मनोरुग्णालय के आकस्मिक विभाग में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया, वहीं 29 मरीजों का आकस्मिक विभाग में रात तक इलाज चलता रहा.
प्रशासन की टीम नहीं पहुंची मौके पर
अचानक हुए इस हमले ने पूरे अस्पताल में दिनभर भय और अफरा-तफरी का माहौल बना दिया. सतर्कता के लिए शेष मरीजों को वार्ड में ही रखा गया. मनपा प्रशासन को मधुमक्खियों के हमले की सूचना दी गई पर उनका दल मौके पर नहीं पहुंच सका. मनोरुग्णालय का 40 एकड़ क्षेत्र घने पेड़ों और झाड़ियों से घिरा है. जिस स्थान पर मधुमक्खियों का हमला हुआ, वह जगह जिला अस्पताल की दीवार के पास है. आशंका है कि मधुमक्खियां वहीं से आई हों. अस्पताल परिसर में कहीं भी मधुमक्खियों के छते नहीं मिले. मधुमक्खियों के अचानक हमले में 38 मरीज घायल हुए. इनमें से 29 का आकस्मिक विभाग में इलाज जारी है




