spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कांग्रेस का आरोप-आरएसएस के लिए पाकिस्तानी कंपनी काम कर रही

– अमेरिका में हितों की पैरवी करती है ; संघ बोला- कोई लॉबिंग फर्म हायर नहीं  

नई दिल्ली :- कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए पाकिस्तान की एक आधिकारिक लॉबिंग कंपनी काम कर रही है। इसे अमेरिका में संघ के हितों की पैरवी करने के लिए हायर किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा- कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने माना था किराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रजिस्टर्ड ऑर्गनाइजेशन नहीं है और वह कोई टैक्स नहीं देता। अब हमें पता चला है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारी रकम खर्च करके अमेरिकी लॉ फर्म स्क्वायर पैटर्न बॉक्स को हायर किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस के आरोप को खारिज किया। राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में काम करता है और अमेरिका में कोई लॉबिंग फर्म नहीं हायर की है।’ लॉबिंग फर्म सरकार के सामने किसी संगठन के हितों की पैरवी करती है।

खड़गे बोले थे-आरएसएस पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 13 अक्टूबर को कहा था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगा देना चाहिए। ये मेरा विचार है और मैं खुलकर बोलूंगा कि आरएसएस पर बैन लगाना चाहिए। अगर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। देश में भाजपा-आरएसएस के कारण कानून-व्यवस्था की दिक्कतें हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

सिद्धारमैया बोले थे- सनातनियों से दूर और आरएसएस से सावधान रहें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 18 अक्टूबर को कहा था कि लोगों को सनातनियों की संगत से बचना चाहिए और आरएसएस से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इतिहास में हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके बनाए संविधान का विरोध किया है। अपनी संगति सही रखिए। समाज के भले के लिए काम करने वालों के साथ रहिए, न कि उन सनातनियों के साथ जो सामाजिक बदलाव का विरोध करते हैं।

Popular Articles