spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अतिकमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक

– अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नागपुर :- महानगर पालिका ने अतिकमण हटाओ अभियान के तहत पश्चिम नागपुर के अवस्थी नगर चौक पर बीते दिन अतिक्रमण हटाया था. मनपा के अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते ने अवस्थी नगर चौक से लेकर सीआईडी कार्यालय तक फूटपाथ सहित निजी जमीनों पर किये अतिक्रमण को हटाया था. मनपा की इस कार्रवाई से कांग्रेस आक्रामक हो गई है. मंगलवार को मनपा के नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने अधिकारियों पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जोरदार आंदोलन किया. साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

नागपुर महानगरपालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को पश्चिम नागपुर के अवस्थी नगर चौक से लेकर सीआईडी कार्यालय तक अतिक्रमण उन्मूलन की कार्रवाई की गई.. इस दौरान अवैध रूप से बनाई गई दुकानों, ठेलों और टपरियों को हटाया गया.

हालांकि, मनपा की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है. कांग्रेस ने मनपा पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मनपा कार्यालय के बाहर जोरदार आंदोलन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नगरसेवकों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की.

आंदोलन के दौरान कुछ कांग्रेस नगरसेवक बैरिकेट्स पर चढक़र नारेबाजी करने लगे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गई. कांग्रेस नेताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस आंदोलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विधायक विकास ठोरे, मनपा सदन में विपक्ष नेता संजय महाकालकर, पार्षद विवेक निकोसे, पार्ष वसीम खान सहित कांग्रेस के अन्य पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Popular Articles