spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चूल्हा जलाकर जताया विरोध

– ‘PM हटाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला

– 900 रुपये घरेलू और 1900 रुपये कमर्शियल सिलेंडर, बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का गुस्सा

– वर्धा से पिथौरागढ़ तक गैस कीमतों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर  

वर्धा :- कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार, 12 मार्च को गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुतले के पास चुला जलाकर ‘PM हटाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार की पॉलिसी की कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर राष्ट्रपति को ग्यापन भेजकर कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालात को देखते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस समय करीब 900 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें करीब 1900 रुपये तक पहुंच गई हैं। कांग्रेस ने कहा है कि इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग पर भी आर्थिक दबाव बढ़ गया है। इसके अलावा, गैस सिलेंडर लेने के लिए रजिस्ट्रेशन का समय पहले 15 दिन था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार की इस पॉलिसी से आम नागरिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस विरोध में प्रदेशाध्यक्ष संध्या सव्वालाखे के आदेशनुसार शहर में भी महिला कांग्रेस की ओरसे यह प्रदर्शन किया गया. आंदाेलन में अरुणा धोटे, जिलाध्यक्ष मनोज चांदुरकर, कॉ.सचिव अभ्युदय मेघे, नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा, संजय शिंदे, धर्मपाल ताकसांडे,बाळा जगताप, अर्चना भाेमले,साेनाली काेपुलवार, मनीषा मेघे, साै.सपना शेंडे, संगीता ठवळे, नेहा नेगी, प्रभाकर धोटे, रुतुजा भोयर, किरण दाते, साेनाली गुरनुले, संचिता कट्टाेजवार, प्रमिला वाघपांजर, सुरजीत चाैधरी, माया पिस्तुलकर, नंदकुमार वानखेड़े, धनंजय देशमुख, मोनाली वंजारी, किरण दाते, दुर्गा सहारे, दीपा रायबाेले, पायल चांदेकर, माेनाली वंजारी, रमा सहारे, उषा नांदुरकर, अकरम पठान के साथ-साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

पिथौरागढ़ मे भी कांग्रेस का प्रदर्शन

धारचूला (पिथौरागढ़)। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक तौर पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना बनाया। जिलाध्यक्ष नंदा और प्रदेश महामंत्री प्रेमा कुटियाल ने कहा कि रसोई गैस की बड़ी कीमतों से घर चलाना मुश्किल हो गया है। गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए नरेंद्र मोदी को समझौता करने वाला प्रधानमंत्री बताया। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य बीनिता खुन्नू, शांति सीपाल, सरिता, ललिता, लक्ष्मी गुंज्याल, इंद्रा धामी, देवकी गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.