नागपुर :- हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पर व्यवस्थाओं को लेकर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इतनकर और पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने ताजबाग परिसर का निरिक्षण किया. इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फारुखभाई बावला, हाजी इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, मुस्तफाभाई टोपीवाला उपस्थित थे.








