spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

क्रिकेट मैच पर सट्टा, 4 अरेस्ट

– सावनेर- कलमेश्वर में LCB की कार्रवाई

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा ने सावनेर उपविभाग में अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकद राशि समेत 1,46,010 रुपये का माल जब्त किया गया. पहली कार्रवाई 17 फरवरी को कलमेश्वर क्षेत्र में की गई, जहां टी-20 विश्व कप के कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच पर मोबाइल के जरिए सट्टा लगाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से आरोपी कलमेश्वर वार्ड क्र. 10, सावनेर बाईपास रोड निवासी नकुल राजू मंडवाईक (28) को पकड़कर पूछताछ की, जिसके आधार पर उसके साथी कलमेश्वर निवासी रवि खडसे का भी नाम सामने आया. आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन, दो एंड्रॉइड मोबाइल, 5,000 रुपये नकद सहित कुल 90,005 रुपये का माल जब्त किया गया. दूसरी कार्रवाई 18 फरवरी को सावनेर तेलगांव रोड पर की गई, जहां भारत बनाम नीदरलैंड मैच पर सट्टेबाजी की जा रही थी. इस मामले में वार्ड क्र. 07, बाजार चौक, पेठपुरा सावनेर निवासी प्रतीक संजयराव बनाईत (27) और सावनेर निवासी आरोपी संदीप सावल को गिरफ्तार कर एक आईफोन 16, दो एंड्रॉइड मोबाइल, 1,000 रुपये नकद सहित कुल 56,005 रुपये का माल जब्त किया गया. दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की धारा 12 (अ) के तहत प्रकरण दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी गई.

विशेष अभियान चलाया जा रहा

इन दिनों चल रहे वर्ल्ड कप के मद्देनजर पुलिस का अभियान शुरू हो गया है. जगह-जगह आवारा लड़के चोरी-छिपे सट्टे का अवैध धंधा कर रहे हैं. सट्टा खिलाने और खेलने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कमर कस रखी है. इस कारण आए दिन आरोपी पकड़े जा रहे हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.