spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शेयर ट्रेडिंग के बहाने की गई करोड़ों की धोखाधड़ी

– आरपीएफ हवलदार-रेलवे कर्मी हुए शिकार

नागपुर :- शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर हर माह पांच प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर रेलवे पुलिस के हवलदार सहित कई रेलवे कर्मियों से करोड़ों रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. सीताबर्डी पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश नंदलाल यादव (30) चाकनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यादव ठगी का पुराना खिलाड़ी है. उसके खिलाफ मुंबई, ठाणे तथा नासिक सहित कई स्थानों पर मामले दर्ज होने का पता चला है. अमित बारापात्रे आरपीएफ चंद्रपुर में हवलदार है. उसकी नवंबर 2023 में यादव से नागपुर स्टेशन पर भेंट हुई थी. यादव ने खुद को अलग-अलग कंपनियों का शेयर एजेंट बताया. अपना कल्याण में ऑनलाइन ट्रेडिंग का कार्यालय होने का बताया. उसने शेयर बाजार में निवेश करने पर हर माह पांच प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया. उसने बारापात्रे सहित कई रेलवे कर्मियों को भरोसे में लिया. यादव लोगों को निवेश के लिए राशि नहीं होने पर कर्ज लेने के लिए प्रेरित करता था. उन्हें पर्सनल लोन लेकर निवेश करने के लिए कहता था.

यादव किश्त से दोगुनी राशि मुनाफे के तौर पर देने का झांसा देता था. मसलन निवेशक को 10 हजार रुपये मासिक किश्त आती है तो वह 20 हजार रुपये हर माह मुनाफा देने का वादा करता था. यादव की बात पर भरोसा करके बारापात्रे ने 14.50 लाख रुपये का बैंक से पर्सनल लोन लिया. वादे के अनुसार यादव ने आरंभ के कुछ माह बारापात्रे को मुनाफा भी दिया. इस वजह से रेलवे के कई कर्मचारी यादव के झांसे में आकर निवेश करने लगे. अधिकांश कर्मियों ने कर्ज लेकर यादव के पास निवेश किया. शुरुआत के दो-चार माह मुनाफा देने के बाद यादव गायब हो गया. संपर्क करने पर टालमटोल करने लगा. पीड़ितों को यादव द्वारा कई लोगों से ठगी किए जाने का पता चला. इसी बीच ठाणे पुलिस ने उसे ठगी के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया बारापात्रे ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई. बारापात्रे सहित 14 लोग ने 1.55 करोड़ की ठगी का बताया है. इसके आधार पर सीताबर्डी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.