spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

– दहेगांव रंगारी–किल्ले कोलार टर्निंग के पास हादसा, ट्रक चालक फरार

नागपुर/ खापरखेड़ा :- नागपुर-मध्य प्रदेश महामार्ग पर दहेगांव रंगारी–किल्ले कोलार टर्निंग के पास रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मोपेड सवार खापरखेड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर के बाद युवक उसके पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रक और एक बस मौके से निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खापरखेड़ा के प्रभाग क्रमांक 2 निवासी रवींद्र वालोकर रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मोपेड क्रमांक एमएच 40/ सीवाय 4895 से दहेगांव की ओर रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर से एक बस गलत दिशा से आ रही थी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बस और ट्रक वहां से जा चुके थे। दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हितज्योति आधार फाउंडेशन के सदस्य गोलू भी जावेद नर्सिंग होम की ओर से उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर भेज दिया गया। घटनास्थल पर मिले भारत सरकार के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के आधार पर रवींद्र की पहचान की जानकारी सामने आई।

रवींद्र के पिता मनोहर वालोकर भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे, जिनका पहले ही निधन हो चुका है। रवींद्र अपने पीछे मां, पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस हादसे से वालोकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Popular Articles