spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, 1 अरेस्ट

– बूटीबोरी के हनुमाननगर की घटना, प्रेम संबंध में विवाद की आशंका

नागपुर / बूटीबोरी :- शहर के हनुमाननगर परिसर में 23 अक्टूबर की रात करीब 11.30 बजे कुल्हाड़ी से वार कर 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पुरानी बस्ती, बूटीबोरी निवासी तुषार कुलमते (26) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी हनुमाननगर, बूटीबोरी निवासी अजय सिरसाम (25) को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, परिसर में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की चर्चा है। पुलिस इस पहलू सहित अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। संदिग्ध आरोपी अजय सिरसाम को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस घटना से पहले हुए विवाद, हत्या की परिस्थितियों और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। मामले का वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

Popular Articles