नागपुर :- नर्स को ब्लैक चेक देकर शारीरिक संबंध बनाने की ‘डिमांड’ किए जाने का मामला सामने आया है. बजाज नगर पुलिस ने आरोपी सुभाष बहादुरे (48) सुरेंद्र नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 25 वर्षीय पीड़िता नर्स है. वह 26 दिसंबर को अपने कमरे में थी. उसके साथ ब्वॉयफ्रेंड भी था. तभी बहादुरे वहां आया. उसने ब्वॉयफ्रेंड की तरह उसके साथ भी रिश्ते बनाने को कहा. नर्स ने बहादुरे को वहां से जाने को कहा. बहादुरे ने आईसीआईसीआई बैंक का चेक निकालकर नर्स को दिया. उसे ‘तुझे जितने पैसे लगते हैं उतने चेक में भर लेकिन मुझे तुझसे रिश्ते बनाने दे’ बोला. नर्स ने बहादुरे को जबरन कमरे से बाहर निकाल दिया. उसने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.








