दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग: श्रीधर साळवे 

0
72
अन्यथा नंदनवन पुलिस स्टेशन के सामने लोकतांत्रिक जनआंदोलन करने का इशारा
नागपुर २३ : 22 जुलाई 2025 को नंदनवन पुलिस स्टेशन, नागपुर मे  मंगलवार को भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साळवे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नंदनवन पुलिस स्टेशन पहुंचकर एक गंभीर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आर.के.ट्रेडर्स (हिवरी नगर, नागपुर) के मालिक रोशन कुंदवानी, जितेंद्र कुंदवानी व अशोक कुंदवानी पर सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले में मकोका (MCOCA) के अंतर्गत कठोर कार्रवाई करने तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि  18 जुलाई को परिमंडल अधिकारी दीपाली बांसोड़ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सरकारी राशन से भरा एक ट्रक रंगे हाथ पकड़ा गया, जो गरीबों के लिए निर्धारित था। इसके बावजूद मुख्य आरोपी को मात्र नोटिस देकर छोड़ देना, पुलिस प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बनाता है। भीम सेना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो श्रीधर साळवे के नेतृत्व में नंदनवन पुलिस स्टेशन के सामने लोकतांत्रिक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश धारगावे, दिनेश शंभरकर, प्रदीप साल्वे, सुरेश नखाते, नागसेन पाटिल, प्रेम सोनटके सहित भीम सेना के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।