– 260 रु. प्रति किलो पर चल रहे भाव
नागपुर :- अप्रैल में शादी-ब्याह के मुहूर्त होने से दूध, खोवा एवं पनीर आदि की मांग में बढ़ोतरी होने का अनुमान व्यापारियों द्वारा लगाया जा रहा है. त्योहारों के चलते इस समय दूध की डिमांड व खपत निरंतर बनी हुई है. इस समय खोवा मार्केट में कीमत 240 से 260 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है. वहीं कई डेयरी प्रोडक्ट की दूकानों में खोवा 400 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है, वहीं पनीर भी लोगों को खाना महंगा पड़ रहा है. इसके भाव 380 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं. अगले माह इसकी कीमतों में और इजाफा हो सकता है. शादी-ब्याह में इन दोनों आइटम्स की अच्छी खासी डिमांड बढ़ जाती है. मार्केट में खोवा की आवक मध्य प्रदेश के सिवनी और बैतूल जिले से हो रही है. यहां अधिक मात्रा में दूध होने से पनीर भी शहर में पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है.








