spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘देवाभाऊ कृषि माऊली समारोह’ नया प्रयोग, नई दिशा

– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा का ‘देवाभाऊ कृषि माऊली समारोह’; 8,000 महिला किसानों को निःशुल्क कृषि किट एवं मृदा परीक्षण मार्गदर्शन!

स्थान: पावनगांव, कामठी ग्रामीण मंडल, नागपुर जिला, रामटेक

दिनांक: 22/07/2026

महाराष्ट्र शासन के माध्यम से महिला किसानों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए राज्य के सफल एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्रांतिकारी ‘महिला किसान बिल’ लाया है। इस ऐतिहासिक नीतिगत निर्णय के आधार पर तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं को खेती में वास्तविक अर्थों में आत्मनिर्भर बनाने वाला एक अभिनव प्रयोग अब साकार होने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के सशक्त नेतृत्व एवं प्रदेशाध्यक्ष विधायक चित्रा वाघ की संकल्पना से ‘देवाभाऊ कृषि माऊली समारोह’ इस विशेष उपक्रम का आयोजन नागपुर जिला रामटेक भाजपा महिला मोर्चा एवं संपूर्ण टीम द्वारा किया गया है।

इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की 4,000 महिलाओं को विशेष कृषि किट का निशुल्क वितरण किया जाएगा।महिला शक्ति की कल्पनाशीलता तथा कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने वाला यह अभिनव प्रयोग महाराष्ट्र के कृषि क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा।

मुख्य विशेषताएं एवं उपक्रम:

● प्रत्यक्ष मृदा परीक्षण प्रदर्शन (Live Soil Testing):

जिले के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), स्थानीय कृषि अधिकारी (TAO) तथा कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा महिला किसानों को खेत की मिट्टी का नमूना लेने एवं उसकी उर्वरता पहचानने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

● ‘कृषि माऊली’ किट का वितरण:

महिलाओं के श्रम को कम करने के उद्देश्य से पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के बैग में उन्नत सब्जी बीज, जैविक खाद, कृषि उपयोगी उपकरण (खुरपी, हंसिया) तथा रात्रि सुरक्षा के लिए टॉर्च प्रदान की जाएगी। इस बैग पर माननीय ‘देवाभाऊ’ का फोटो तथा ‘भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश’ मुद्रित रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के मार्गदर्शन तथा विधायक चित्रा वाघ की संकल्पना से मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में राज्य के राजस्व मंत्री एवं जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जिला अध्यक्ष आनंदराव राऊत तथा बड़ी संख्या में महिला किसान बहनों की उपस्थिति रहेगी, ऐसा भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बताया गया है।

इस कार्यक्रम की संयोजक जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीति राजेंद्र मानमोड़े, शुभांगी मेंढे (जिला अभियान प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश) तथा नेहा राऊत (कामठी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष) हैं।

Popular Articles