spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नकली शराब की तस्करी का खुलासा; चारपहिया वाहन सहित 6.40 लाख का माल जब्त

चंद्रपुर :- जिले में सक्रिय नकली और अवैध शराब के रैकेट पर नकेल कसने के लिए आबकारी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज बड़ी सफलता मिली। वरोरा विभाग की टीम ने नकली तथा परराज्य की अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक चारपहिया वाहन के साथ कुल 6,40,000 रुपये का माल जब्त किया और तीन लोगों को हिरासत में लिया।

गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

आबकारी विभाग, वरोरा को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर 18 नवंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे येनसा से सोसायटी (मजरा) मार्ग पर नागपुर–चंद्रपुर हाईवे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान ग्रे रंग की शेवरले कार (MH-49-AS-0647) को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में वाहन की डिक्की से—

रॉयल स्टैग ब्रांड की 180 मिली की 480 सीलबंद बोतलें (10 नायलॉन बोरों में), तथा रॉयल चैलेंज ब्रांड की प्रथमदृष्ट्या नकली प्रतीत होने वाली मध्यप्रदेश निर्मित 750 मिली की 24 सीलबंद बोतलें इस प्रकार बड़ी मात्रा में अवैध मद्यसामग्री बरामद हुई।

कुल ₹1,44,960 मूल्य की शराब तथा परिवहन के लिए उपयोग किया गया वाहन मिलाकर ₹6,40,000 मूल्य का कुल माल जब्त किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में जिन तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, वे इस प्रकार हैं —

1. मनीष नंदकिशोर जैसवाल (48 वर्ष), न्यू संतराम मार्केट, नागपुर

2. विशाल शंभू मंडल (28 वर्ष), चनकापुर, तहसील सावनेर, नागपुर

3. सतीश नामदेव देवकर (31 वर्ष), मालवीय वार्ड, वरोरा

इन सभी के विरुद्ध महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम, 1949 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। और आगे की जांच आबकारी विभाग के सब इन्स्पेक्टर पोलेवार कर रहे है!


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.