– रागिनी के नाम अरबों की प्रॉपर्टी
पटना :- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद जिस तरह से लालू प्रसाद यादव के घर में हालात बदलते दिखे, उसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कभी एकजुट दिखने वाला यह परिवार अचानक कई हिस्सों में बंटा हुआ नज़र आने लगा है—कुछ बेटियाँ राबड़ी आवास छोड़ चुकी हैं और तेजप्रताप यादव काफी समय से अलग रह रहे हैं। शुरू में माना गया कि बात राजनीतिक मतभेदों तक सीमित होगी, लेकिन जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे पूरी तरह अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। परिवार में खिंचाव की जड़ें रिश्तों की नहीं, बल्कि संपत्ति के बंटवारे से जुड़ी बताई जा रही हैं। यही वजह है कि लालू परिवार के हर सदस्य की संपत्ति को लेकर खूब चर्चा हो रही है। आइए समझते हैं कि आखिर किसके नाम कितनी दौलत है. लालू यादव की चौथे नंबर की बेटी रागिनी यादव, परिवार के सदस्यों में सबसे ज्यादा संपन्न मानी जाती हैं। उनके पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उनके पति राहुल यादव ने 2022 में जो विवरण दिया था, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ से ऊपर है, जिसमें से एक बड़ी हिस्सेदारी रागिनी के नाम भी है। इसके अलावा पटना और फुलवारी इलाके में उनकी कृषि भूमि भी है।








