नई दिल्ली :- बाजार में सब्जियों की कीमतें एक बार फिर आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण टमाटर है। जो टमाटर कुछ ही दिन पहले ₹30 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा था अब उसकी कीमत ₹60 से ₹70 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। कीमतों में इस उछाल का सीधा असर लोगों की थाली और मासिक बजट पर दिख रहा है। उपभोक्ता अब अपनी खरीदारी की मात्रा घटाने को मजबूर हैं। जो परिवार पहले 1 किलो टमाटर खरीदता था अब आधे किलो में ही काम चला रहा है। सरकारी डेटा के अनुसार पिछले एक महीने के भीतर देश के अलग-अलग राज्यों में टमाटर के खुदरा दाम में 25 फीसदी से 100फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। थोक बाजार में भी दाम बढ़े हैं:








