spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सफाई को लेकर हुए विवाद, मारपीट, 12 घायल

खरगोन :- मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र स्थित खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में एक फैक्ट्री परिसर में भोजन बनाने के बाद सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 28 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि शनिवार को चारधाम यात्रा से महाराष्ट्र के पुणे लौट रहे यात्रियों की एक मिनी बस मुकुंदपुर स्थित कपड़ा निर्माण फैक्ट्री परिसर में पहुंची थी। यात्रियों ने फैक्ट्री कर्मचारियों से भोजन बनाने और खाने की अनुमति मांगी। भोजन के वाद जब यात्री वहां से रवाना होने लगे तो फैक्ट्री मालिक दिनेश पटेल ने कर्मचारियों के माध्यम से उनसे परिसर की सफाई करने और कचरे को प्लास्टिक की थैली में भरकर निर्धारित स्थान पर डालने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। फैक्ट्री कर्मचारियों और तीर्थ यात्रियों के बीच दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक दिनेश पटेल की शिकायत पर पुणे निवासी धनंजय शिंदे सहित 14 लोगों के खिलाफ तथा धनंजय शिंदे की शिकायत पर दिनेश पटेल और 13 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Popular Articles