spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डीपी रोड से जल्द हटेगा अतिक्रमण

– निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

नागपुर :- महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन ने गुरुवार को वेटरिनरी कॉलेज गेट एवं सेमिनरी हिल्स क्षेत्र में चल रहे डीपी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, कार्यकारी अभियंता मनोज गद्रे, विजय गुरुबक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त डॉ. विपिन ने डीपी रोड परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध निधि का सुनियोजित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। साथ ही, निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने पर जोर दिया।इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम ने जानकारी दी कि संबंधित क्षेत्र में पूर्व में आंशिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है तथा शेष अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

Popular Articles