spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर के इंजीनियर्स ने बनाया भारत का पहला स्वदेशी एआई सर्वर

नागपुर :- भारत के टेक इतिहास में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ है। देश के ‘ऑरेंज सिटी’ यानी नागपुर ने वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। मैसेजिंग ऐप और प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो ने अपना पहला इन-हाउस और पूरी तरह से स्वदेशी सर्वर (नाथू ला) लॉन्च कर दिया है। सबसे गर्व की बात यह है कि इस हाई-टेक सर्वर को किसी विदेशी लैब में नहीं, बल्कि नागपुर में स्थित जोहो की इंजीनियरिंग टीम ने तैयार किया है।

इस बड़ी कामयाबी की गूंज देश के प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंची है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए इस खबर को शेयर करते हुए जोहो और इसकी नागपुर टीम की जमकर तारीफ की है। पीएम ने इसे ‘मेड इन इंडिया’ के तहत तकनीकी संप्रभुता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

जोहो कॉर्पोरेशन का यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट नागपुर फैसिलिटी से ही संचालित और विकसित किया गया है। इसे तैयार करने में जोहो के नागपुर के इंजीनियर्स ने 5 साल की कड़ी मेहनत की है। इस प्रोजेक्ट को जोहो के खास स्किलिंग प्रोग्राम का भी बड़ा सपोर्ट मिला, जिसके तहत सेंट्रल इंडिया (मुख्य रूप से नागपुर और आसपास के क्षेत्रों) के 300 से अधिक इंजीनियरिंग छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन में प्रशिक्षित किया गया और इनमें से कई प्रतिभावान छात्रों ने इस स्वदेशी सर्वर के निर्माण में सीधा योगदान दिया।

नागपुर में तैयार यह सर्वर आर्किटेक्चर, इसके मदरबोर्ड, फर्मवेयर, थर्मल मैनेजमेंट और चेसिस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से इन-हाउस डिजाइन किया गया है, जिसके लिए जोहो ने 5 से अधिक पेटेंट भी फाइल किए हैं।

विदेशी सर्वर पर निर्भरता खत्म: अब तक भारत को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को चलाने के लिए भारी-भरकम खर्च करके विदेशी सर्वरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन ‘नाथू ला’ आने से यह निर्भरता काफी कम होगी।

बिजली और लागत की भारी बचत: इंटेल के सहयोग से बने इस सर्वर की खासियत है कि यह सामान्य सर्वरों के मुकाबले 12 से 18% कम बिजली की खपत करता है।

लागत में 30% तक कमी: इसके इस्तेमाल से डेटा सेंटर के ऑपरेशनल कॉस्ट में 20 से 30% तक की भारी गिरावट आएगी, जो बढ़ती एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट के बीच भारतीय कंपनियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

पूरी तरह सुरक्षित: इसके मॉड्यूल और नेटवर्क इंटरफेस कार्ड भारत में ही असेंबल किए गए हैं, जिससे डेटा सिक्योरिटी और अधिक मजबूत होगी।

फाउंडर श्रीधर वेम्बु को लेकर बड़ी चेतावनी


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.