spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हिंगना एमआईडीसी में नकली ‘बालभारती’ किताबों की फैक्ट्री पकड़ी गई

– 20 हजार से ज्यादा पुस्तकें जब्त

– शिक्षा जगत में बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना अनुमति छप रहीं थीं सरकारी पाठ्यपुस्तकें

नागपुर :- पुलिस ने शिक्षा जगत में सक्रिय एक बड़े जालसाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हिंगना एमआईडीसी स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा. इस कार्रवाई में पुलिस ने ‘बालभारती’ की 2० हजार से अधिक नकली किताबें बरामद की हैं. यह कार्रवाई ‘बालभारती’ के प्रोडक्शन अधिकारी राकेश पोटदुखे की गुप्त सूचना और शिकायत पर की गई. पुलिस के अनुसार, गिरोह अवैध रूप से सरकारी पाठ्यपुस्तकों की छपाई कर उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी में था.

महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम अनुसंधान मंडल (बालभारती) की ओर से हर वर्ष अधिकृत ठेकेदारों के माध्यम से स्कूली पाठ्यक्रम की किताबें छपवाई जाती हैं. लेकिन नागपुर के हिंगणा एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित प्रतिभा प्रिंटर्स नामक प्रिंटिंग प्रेस में बिना अनुमति बालभारती की किताबों की अवैध छपाई किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. सूचना मिलने के बाद बालभारती के अधिकारियों और एमआईडीसी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर कार्रवाई की. जांच में पता चला है कि इस प्रिंटिंग प्रेस में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की गणित सहित अन्य विषयों की किताबें अवैध रूप से छापी जा रही थीं, जबकि इन पुस्तकों की छपाई का अनुबंध बालभारती द्वारा किसी अन्य अधिकृत ठेकेदार को दिया गया था. इस कार्रवाई से शिक्षा जगत में खलबली मची है.

Popular Articles