spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फैसला नहीं तो थम सकते हैं ‘आपली बस’ के पहिए

– मांगों को लेकर आज अहम बैठक, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका की ‘आपली बस’ सेवा से जुड़े कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर परिवहन विभाग ने शुक्रवार,17 जुलाई को शाम 4 बजे स्थायी समिति सभागार में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता नितिन तिवारी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर आयोजित की जा रही है। बैठक में शहर की सभी बस ऑपरेटर कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नितिन तिवारी ने कहा कि यदि बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर ठोस निर्णय या स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला, तो पहले स्थगित किया गया आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। इससे शहर की ‘आपली बस’ सेवा प्रभावित हो सकती है। वर्तमान में विभिन्न ऑपरेटर कंपनियों के माध्यम से करीब 3,000 कर्मचारी इस सेवा में कार्यरत हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारियों ने सभी 3,000 कर्मचारियों को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग की है। इसके अलावा बकाया वेतन का भुगतान, मकान किराया भत्ता (एचआरए), कंडक्टरों के लिए हर महीने 26 कार्य दिवसों की गारंटी, दो यूनिफॉर्म, बीमा सुविधा, त्योहारों पर कार्य करने पर दोगुना वेतन, वर्ष 2025 की अवकाश राशि का भुगतान तथा बस स्टैंडों पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

नितिन तिवारी ने ‘चलो’ (Chalo) कंपनी के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कंपनी जमीनी स्तर पर अपेक्षित सेवाएं नहीं दे रही, जबकि समन्वय के नाम पर भुगतान ले रही है। उन्होंने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Popular Articles