spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

1 सप्ताह में लगाए 6,055 स्मार्ट मीटर

– जनजागरण व संवाद से प्रतिसाद का दावा

नागपुर :- बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए महावितरण ने जनजागरण व संवाद का आयोजन किया था। उसके बाद कंपनी ने दावा किया है कि नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिल रहा है। इसके चलते बीते एक सप्ताह में ही 6,055 मीटर लगाए हैं। मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने इस संदर्भ में विशेष पहल की थी। एक ही दिन में लगभग 200 स्थानों पर बैठकें और शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया गया था। इसके साथ ही नागपुर परिमंडल में कुल स्मार्ट मीटरों की संख्या बढ़कर 7,59,057 हो गई। इनमें नागपुर जिले के 6,08,446 तथा वर्धा जिले के 1,51,263 उपभोक्ता शामिल हैं। शेष उपभोक्ताओं के यहां भी चरणबद्ध तरीके से युद्धस्तर पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है और नागपुर परिमंडल तेजी से डिजिटल बिजली वितरण व्यवस्था की ओर अग्रसर है। नाईक ने विश्वास व्यक्त किया कि महावितरण उपभोक्ताओं की सभी शंकाओं का समाधान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

Popular Articles