Related Posts

शाहिर कलाकार अपनी मांगों के लिए 13 डिसेंबर को नागपुर में मोर्चा के साथ होंगे एकजुट

<p><strong>नागपुर &sol; कामठी &colon;-<&sol;strong> भारतीय कलाकार शाहीर मंडळ ऑल इंडिया और महाराष्ट्र की सभी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में&comma; कलाकारों और शाहिरों के हितों के लिए अपनी मांगों को लेकर एक भव्य कलाकार शाहिरों का मोर्चा आयोजित किया जा रहा है। यह मोर्चा 13 दिसंबर&comma; शनिवार को सुबह 10 बजे नागपुर में निकलेगा। मोर्चा धंतोली यशवंत स्टेडियम&comma; मेन गेट&comma; दुर्गा मंदिर&comma; नागपुर के पास से शुरू होगा । यह यशवंत स्टेडियम&comma; महाराष्ट्र बैंक&comma; आनंद टॉकीज&comma; लोहापुल &lpar;बर्डी&rpar; टेकड़ी &lpar;राजस्थानी सभागृह के पास&rpar;&comma; होते हुए जीरो माइल फ्रीडम पार्क&comma; मेट्रो स्टेशन के सामने नागपुर में समाप्त होगा। इस विशाल मोर्चा का आयोजन शाहीर राजेंद्र भीमराव बावनकुळे और साथियो ने किया है । उनके साथ शाहीर संदीपकुमार बोरकर&comma; चंद्रशेखर अरगुलेवार&comma; शाहीर बाबाराव दुपारे&comma; नरहरी वासनिक&comma; गजानन वडे&comma; गणेश देशमुख&comma; डॉ&period; हेमंत रहांगडाले&comma; विनायक नागमोते&comma; शुभम ढवळे&comma; योगिता नंदनवार&comma; और उत्तम गायकर भी शामिल होंगे। यह मोर्चा विशेष रूप से कलावंत और शाहीर &lpar;लोक कलाकार&rpar; समुदाय के कल्याण और अधिकारों से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए आयोजित किया गया है। शाहीर राजेंद्र बावनकुळे ने सभी संस्था अध्यक्षों और सहयोगी कलाकारों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मोर्चा को सफल बनाने की भावुक अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह संघर्ष सभी के अधिकारों की लड़ाई है&comma; और इसे बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर सफल बनाना चाहिए। कलाकार समुदाय को पिछली जीत से बल मिला है। आयोजकों ने बताया कि पिछली बार मोर्चा निकालने के कारण ही कलाकारों का मानधन ₹2&comma;200 से बढ़कर ₹5&comma;000 कर दिया गया है। इसे वे अपनी पहली जीत मानते हैं और उन्हें विश्वास है कि उनकी शेष मांगें भी जल्द ही पूरी होंगी। यह मोर्चा नागपुर में लोक कला और कलाकारों के महत्व को दर्शाएगा&comma; साथ ही समुदाय की एकता और संघर्ष की भावना को भी उजागर करेगा।<&sol;p>&NewLine;