spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पिता ने 9 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, मार्कशीट में छेड़छाड़ से था नाराज

पुणे :- महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता ने ही अपनी नौ साल की बेटी की लकड़ी काटने वाली मशीन से हत्या कर दी और फिर उसके शव को जला दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि स्कूल की मार्कशीट में छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पिता ने ही अपनी बच्ची की हत्या कर दी।

पिता ने की 9 साल की बेटी की हत्या

पुणे की यह घटना दौंड तालुका के देउलगांव राजे गांव में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान शांताराम दुर्योधन चव्हाण के रूप में हुई है। आरोपी को उसकी साथी चिंकी भोंसले के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने अपने सौतेले भाई की मार्कशीट में छेड़छाड़ की थी। क्योंकि वह बच्ची क्लास में दूसरे स्थान पर आई थी और उसका भाई पहले स्थान पर आया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि शांताराम दुर्योधन चव्हाण को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उसका गुस्सा अपनी बेटी पर फूट पड़ा। चव्हाण ने लकड़ी काटने वाली मशीन से बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में बच्ची के शव को कपड़े में लपेटा और उसे आग लगा दी, ताकि उसकी मौत एक हादसा लगे। पुलिस ने बच्ची का आंशिक रूप से जला हुआ शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम और DNA जांच के लिए पुणे के ससून जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने चव्हाण के साथ में उसकी साथी भोंसले पर भी सबूत छिपाने में मदद करने और अधिकारियों को सूचना न देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Popular Articles