spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महिला क्रिकेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नागपुर :- महिला क्रिकेट खिलाड़ी की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना बुधवार को नई शुक्रवारी में हुई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। कोतवाली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। नई शुक्रवारी निवासी आर्या पंकज जैस्वार (20) थी। तिरपुडे कॉलेज में वह बी. कॉम दुय्यम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ साथ आर्या को क्रिकेट का भी शौक था। वह महिला क्रिकेट टीम के अंडर -19 में खेल चुकी है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे वह निवास स्थान के नीचे पिता के पेपर कटिंग की दुकान में गई। उसे 10-15 मिनट दुकान में बैठने का बताकर पिता किसी काम से बाहर चला गया। इस बीच सिर दर्द होने का बहाना कर आर्या घर के दूसरे माले पर स्थित कमरे में गई। उस वक्त उसकी मां स्वाति और दादी घर में थीं। खुद को कमरे में बंद कर आर्या ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव मेडिकल अस्पताल में भेज दिया गया। घटना का कारण पता नहीं चला है। उसके चाचा सुरेश जैस्वार ने भी घटना का कारण ज्ञात होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को उसके दादाजी का देहांत हुआ है। वह दादा की बहुत लाडली थी। यह भी कहा जा रहा है कि उसे क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इस बारे में पुलिस और सुरेश ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है। जांच जारी है।

Popular Articles