spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्कूल में रहस्य का साया : 15 दिन में 25 छात्राएं बेहोश

खैरागढ़ :- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरबाना इन दिनों एक रहस्यमयी और बेहद चिंताजनक घटना को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बीते लगभग 15 दिनों से स्कूल पहुंचते ही केवल बालिकाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगती है। किसी को चक्कर आता है, तो कोई अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है। अब तक करीब 20 से 25 छात्राएं इस अजीब समस्या से प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे पूरे गांव में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बन गया है। इस मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जो बालिकाएं स्कूल नहीं जातीं या घर पर रहती हैं, उनकी तबीयत बिल्कुल सामान्य रहती है। लेकिन जैसे ही वे स्कूल परिसर में प्रवेश करती हैं, कुछ ही समय में उनमें चक्कर आना, घबराहट, पसीना आना और बेहोशी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस अजीब संयोग ने न सिर्फ अभिभावकों को परेशान किया है, बल्कि डॉक्टरों और प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Popular Articles