Home Latest News फिल्मी स्टाइल लूट, 3 घंटे में पांच गिरफ्तार

फिल्मी स्टाइल लूट, 3 घंटे में पांच गिरफ्तार

0

<p><strong>&&num;8211&semi; होटल से बाहर बुलाकर युवक को सुनसान जगह ले जाकर लूटा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के बोरगांव चौक में एक युवक को होटल से बाहर बुलाकर सुनसान जगह ले जाने और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद गिट्टीखदान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; शिकायतकर्ता झांसी&comma; उत्तर प्रदेश निवासी शोएब खान &lpar;27&rpar; एसी रिपेयरिंग के साथ हैदराबाद से फुटवियर के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम करते हैं। वह पिछले करीब तीन वर्षों से नागपुर में रह रहे आरोपियों तारेंद्र उर्फ सिद्धू ठाकुर और निखिल खाकरे को पहले से जानते हैं। शोएब के नागपुर आने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहराया। इसके बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें बोरगांव चौक स्थित दिनशॉ फैक्टरी के पास बौद्ध विहार के सामने ले जाया गया। वहां आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर शोएब से मारपीट की और उनके पास मौजूद आईफोन 16 एक्स तथा 54 हजार रुपये नकद जबरन छीन लिए। शोएब द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर गिट्टीखदान पुलिस ने बीएनएस की धारा 310 और 115&lpar;2&rpar; के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।<&sol;p>&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों में तारेंद्र उर्फ सिद्धू सनत ठाकुर &lpar;23&rpar;&comma; निखिल ताराचंद खाकरे &lpar;23&rpar;&comma; रजत राजेंद्र बोनगिरी &lpar;25&rpar;&comma; समी उर्फ समीर सलीम शेख &lpar;18&rpar; और त्रवेश दीपक कांबले &lpar;20&rpar; शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 47 हजार रुपये नकद&comma; शिकायतकर्ता का आईफोन 16 एक्स&comma; तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक देवाजी नरोटे&comma; सहायक पुलिस निरीक्षक बालाजी लालघालवाले&comma; पुलिस उपनिरीक्षक खुशाल राठौड़&comma; पुलिस हवलदार महेश बावणे&comma; सतीश ठाकुर तथा पुलिसकर्मी आकाश लोथे&comma; राज वानखेड़े और अमित तांडेकर की टीम ने की।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version