spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

IPS एन्ट्री की पहिली कारवाई, दुर्गापुर में IPS गौरव कायंदे पाटिल का ‘वज्रपात

– रिसॉर्ट में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा, 11 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

चंद्रपुर/दुर्गापुर :- दुर्गापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कडोली इलाके में स्थित ‘डैम वे रिसॉर्ट’ में चल रहे बड़े जुआ अड्डे पर पुलिस ने शुक्रवार को सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद नवनियुक्त थाना प्रभारी IPS गौरव कायंदे पाटिल ने किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पाटिल की यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसने पूरे जिले के अपराधियों और अवैध धंधेबाजों की नींद उड़ा दी है।

खुफिया सूचना पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कडोली के ‘डैम वे रिसॉर्ट’ में बड़े पैमाने पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही IPS गौरव कायंदे पाटिल ने एक विशेष टीम गठित की और बिना समय गंवाए रिसॉर्ट पर धावा बोल दिया। अचानक हुई इस छापेमारी से वहां मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लाखों का मुद्दामाल बरामद

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कीमती सामान और नकदी जब्त की है। जब्त किए गए माल का विवरण इस प्रकार है:

नकदी: ₹83,400 नगद।

वाहन: 5 लाख रुपये कीमत की एक चार पहिया कार और 2 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की पांच मोटरसाइकिलें।

अन्य सामग्री: 52 ताश के पत्ते व अन्य जुआ सामग्री। पुलिस ने कुल 8 लाख 53 हजार 500 रुपये का मुद्दामाल अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

माफियाओं को सीधी चेतावनी

IPS गौरव कायंदे पाटिल की इस पहली और बड़ी कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि दुर्गापुर इलाके में अब कानून का राज चलेगा। इस रेड के बाद पाटिल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, दहशत और अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब पुलिस की पैनी नजर कोयला तस्करों, रेती माफियाओं और अवैध भंगार का धंधा करने वालों पर है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.