इंफाल :- सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंगलवार को इम्फाल पूर्व जिले के मोंगजाम गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान न्गांगबाम निशान मेइतेई (24) और थोंगम परिटोन सिंह (38) के रूप में हुई है। इसी जिले के खाबम लामखाई क्रॉसिंग पर नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर (एनआरएफएम) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान निंगोमबाम अजीत सिंह (25) के रूप में हुई है।








