spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार

नई दिल्ली :- पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को भी सुरक्षित बचाया है.पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली में अनैतिक तस्करी और देह व्यापार की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई. आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया.

ऑपरेशन के तहत एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में पहुंचा. वहां उसे रुपये लेकर यौन सेवाएं देने की पेशकश की गई. पुलिस के मुताबिक, डिकॉय ग्राहक ने पहले से चिन्हित 1,800 रुपये स्पा संचालक को दिए, जिसके बाद उसे एक महिला से मिलवाया गया.

पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मार दिया. तलाशी के दौरान वहां देह व्यापार संचालित होने के सबूत मिले. इसके बाद पुलिस ने स्पा का संचालन कर रहे 29 वर्षीय सैवेद अली उर्फ शबीर को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पांच महिलाओं को भी वहां से मुक्त कराया गया. पुलिस ने उनकी पहचान गोपनीय रखी है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Popular Articles