spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नोएडा में फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश

– ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करते थे ठगी… 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली :- सेट्रल नोएडा स्तिथ थाना बिसरख पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में कूटरचित बैंक पासबुक, चेकबुक, फर्जी एटीएम कार्ड, प्री-एक्टिवेटेड सिम, 8 लैपटॉप, 56 मोबाइल फोन सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं. यह पूरा गिरोह “विनबुज” नामक ऑनलाइन गैमिंग/बैटिंग एप के माध्यम से लोगों को झांसा देकर रोज 8 से 10 लाख रुपये तक की ठगी करने का धंधा चला रहा था. घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को सूचना मिली कि एक समूह फ्लैट में बैठकर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन गेमिंग के बहाने लोगों से धोखाधड़ी कर रहा है. आरोपियों ने बताया कि वे विनबुज नाम से एक ऑनलाइन गेमिंग एप चलाते हैं.जिसमें क्रिकेट, कैसिनो, एविएटर, रूलेट और “हरालाल नंबरिंग गेम” जैसे खेलों की आड़ में बेंटिंग कराते हैं. गिरोह सबसे पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर गेमिंग विज्ञापन चलवा कर लोगों को लालच देता था.

Popular Articles