spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कंपनी में निवेश का झांसा देकर व्यवसायी से 47 लाख की ठगी

– पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नाशिक :- गंगापुर रोड इलाके में रेशम काजू मार्ट कंपनी में निवेश के नाम पर एक मेडिकल व्यवसायी के साथ 47 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निवेश पर अच्छे रिटर्न का वादा किया था। भुगतान की सुरक्षा के लिए नोटरी एग्रीमेंट और पोस्ट-डेटेड चेक भी दिए थे। इस मामले में गंगापुर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के नाम राजेंद्र पंढरीनाथ अमृतकर, प्रसाद राजेंद्र अमृतकर जिला (सोनगिर, धुलिया), अमन महादेव जाधव (अटलांटा, देवलाली कैंप, पाथर्डी रोड) है। शिकायतकर्ता मयूर प्रकाश अलई (43) के अनुसार, यह धोखाधड़ी सितंबर 2022 से जनवरी 2026 के बीच हुई। आरोपियों ने मयूर अलई को अमन जाधव की रेशम काजू मार्ट कंपनी में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। उनका विश्वास जीतने के लिए, आरोपियों ने निवेश की रकम और ब्याज दर (रिटर्न) के बारे में एक नोटरी एग्रीमेंट किया। साथ ही, रिटर्न की राशि के लिए हर महीने के हिसाब से कंपनी के बैंक खाते के चेक भी दिए गए। जब मयूर अलई चेक क्लियर कराने बैंक गए, तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। जब उन्होंने इस बारे में राजेंद्र, प्रसाद और अमन से पूछताछ की, तो वे हर बार टालमटोल वाले जवाब देने लगे और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने बैंक ट्रांसफर और नकद के रूप में कुल 46 लाख 89 हजार रुपए लेकर आर्थिक धोखाधड़ी की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शरद पाटील कर रहे हैं।

Popular Articles